फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर नगर निगम में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग ठेका सफाई कर्मचारियों को 422.85 रू. प्रतिदिन की दर से मानदेय भुगतान करने की मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने नगर आयुक्त ऋ़षिराज से मुलाकात उक्त शासनादेश का पालन कराने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर नगर निगम में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग ठेका सफाई कर्मचारियों को 422.85 रू. प्रतिदिन की दर से मानदेय भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है।
नई दर माह सितंबर 2025 के बेतन से प्रभावी होगी। नगर निगम प्रशासन द्वारा यह निर्णय सफाई कर्मचारियों के हित एवं श्रम नियमों के अनुपालन में लिया गया है। इसके लिए ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन की प्रशंसा की है।