फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में बहुविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, मेहंदी, स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की संस्था की संरक्षक कल्पना राजौरिया ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की भी पहचान होती है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सीखने और विचारों को साझा करने का माध्यम होती हैं।
बच्चों की रचनात्मक सोच देख कर प्रसन्नता हुई। निर्णायक मंडल की भूमिका निर्वाहन नीतू बंसल, दीपा अग्रवाल ने किया। प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। संस्था के अतुल शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।