फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहरा गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव सोथरा चैराहा निवासी नवीन कुमार (45) पुत्र राम सिंह बुधवार को बाइक द्वारा कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह करहरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल नवीन कुमार को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रोकृरोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम से गए थे कि तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
इंस्पेक्टर थाना सिरसागंज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।