फिरोजाबाद: दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए दिया सामान

फिरोजाबाद: दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए दिया सामान

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति ने दो जरूरतमंद कन्याओं की शादी के लिए घरेलू सामान दान में दिया है। अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि कन्यादान महादान है। एक कन्या की आठ बहनें हैं, भाई और पिता नहीं हैं। मां खाना बनाती है, वह अपनी कन्या का विवाह करने में असमर्थ थी। दूसरी जिसके छह बेटियां हैं वह मुश्किल से अपने बच्चों का पालन पोषण कर पाती है। वह भी अपनी कन्या का विवाह करने में असमर्थ थी। उन दोनों को विवाह के लिए ज़रूरत का सामान दिया गया। जिसमें पलंग, गद्दा, तकिया, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, बैग, साड़ी, वूलन सूट, बिछिया, कंबल, कार्डिगन, शॉल, बेडशीट, डिनर सेट, वाटर कूलर आदि ज़रूरत का सामान दिया गया इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया, बीना चौहान, दीपा अग्रवाल, रीना गर्ग, गौरी बंसल, उमा अग्रवाल, राखी यादव, गुंजन बंसल, सरिता गुप्ता आदि मौजूद रही।