फिरोजाबाद। द्रविण जनकल्याण महासभा महिला मोर्चा की एक बैठक द्वारिकाधीश गार्डम में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद धूमधाम से हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने तीज के गानों पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा राय ने कहा कि केंद्र और राज्य की सत्तारूढ सरकार में हमारी माताए बहने सुरक्षित नहीं है। माता बहनों को अपनी सुरक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई और फूलन देवी जैसी बनना होगा। देश और प्रदेश की सरकार शिक्षा के मंदिरों को बंद कर मधुशालाएं खुलवाने में ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे आने वाली पीडी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम सभी माता बहनों की सरकार से मांग है कि देश में शराब पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए और शिक्षा के मंदिरों को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में धूमधाम से हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें महिलाओं तीज के गानों पर जमकर धमाल मचाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलेखा एवं संचालन डॉक्टर प्रमोद यादव ने किया। संस्थापक अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज, प्रदेश प्रभारी राम गोपाल राठौर, सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रावती यादव, लता कुशवाहा, ललित, अब्बास, रुचि वर्मा, पुष्पा देवी, रजनी देवी, कालिंदी शंखवार, राखी देवी, प्रीति देवी, मीरा यादव, कमलेश शंखवार, शंकर, मोहनी शंखवार, श्रीदेवी शंखवार, वरिष्ठ समाजसेवी आलोक यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।