फिरोजाबाद। एसएसपी ने नगर के थाना रसूलपुर, थाना साइबर क्राइम, एलआईयू कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्था पाएं जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार को थाना रसूलपुर, सीओ सदर कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यो एवं यक्ष एप की समीक्षा करते हुए त्यौहारा, अपराध रजिस्टरों को देखा। साइबर थाने में पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने के थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
सीओ सदर कार्यालय, एलआईयू, कार्यालय का देखते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर चंचल त्यागी, रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

