फिरोजाबाद। गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिन भगवान गणेश जी की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तजन गली, मौहल्ला, बाजारों में ढोल-नगाड़े के साथ अबीर-गुलाल की वर्षा करते हुए विसर्जन करने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा बनाएं गये कुंडों में गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। यमुना नदी, नहर पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी, जिससे कोई भी विसर्जन करने नदी में ना जा सकें।
गणेश महोत्सव राधाकृष्ण मंदिर सदर बाजार से विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन को ले जाई गई। जगह-जगह रंग गुलाल की वर्षा की गई। गणेश भजनों में माता, बहिने एवं युवा जमकर नृत्य कर चल रहे थे। शहर की राहें गणपत्ति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान हो रही थी।
इस दौरान सत्यवीर गुप्ता, सुभाष पालीवाल, विनीत बाबू पोरवाल, सौरभ पोरवाल, रमेश चंद्र पोरवाल, अजय कुमार गुप्ता, राजीव पालीवाल कुकू, राजेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विजय शर्मा, रिचा उपाध्याय, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिमायुपुर से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में महिलाएं, पुरुष भजनों पर नृत्य कर चल रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, सियाराम यादव, संजय पांडेय, जीतू यादव, शेखर यादव सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।
यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम पंचायतों पर गुदाऊ, वाजिदपुर कुतकपुर, सोफीपुर, चन्द्रवार, शंकरपुर, उस्मानपुर, मडुआ घाटों पर पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख डाॅ लक्ष्मीनारायण यादव, प्रभारी बीडीओ जितेन्द्र यादव, सचिव अजय पाल सिंह, रामसेवक, जितेन्द्र गौतम, बृजेश निषा, भगवानदास शंखवार आदि मौजूद रहे।
शिकोहाबाद में नहर पर छीछामई, बालाजी, दिखतौली पुलों पर गणेश विसर्जन किये गये। सीओ प्रवीन कुमार त्यागी, थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस दल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।