फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों और अबीर गुलाल उड़ाते हुए बड़ी संख्या में लोग गणेश जी की प्रतिमा को बिसर्जन के लिए ले गये। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गणपति बप्पा को विदाई देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने लोगों प्रशासन द्वारा तय स्थानों पर ही गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने दिया। ।
शुक्रवार को प्रातः से ही गणेश विसर्जन शोभायात्रा का सिलसिला लगातार चलता रहा। लोग अबीर-गुलाल उढ़ाते हुए एक दूसरे को रंग में सराबोर करते हुए चल रहे थे। भगवान गणेश की प्रतिमा को कुछ लोग हाथों पर, कुछ ढकेल पर तो कुछ लोडर वाहन में रख कर ले जा रहे थे। साउंड की ध्वनि पर महिला, पुरुष और बच्चियां नृत्य करते हुए चल रहे थे।
बारिश के चलते महिला, युवतियों को काफी परेशानी हुई। कुछ लोग ट्रैक्टर में बैठ कर और छाता लगा कर गणेश प्रतिमा को बिसर्जन के लिए पहुंचे। गणेश प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा बनाएं गए कुंड में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात रहा। नगर की राहे गणपति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान रही।
वहीं शिकोहाबाद में छीछामई लोहिया पुल से ऊबटी रजवाहा में लोगों ने मूर्तियां बिसर्जित कीं। डाहिनी और रूपसपुर पर प्रशासन द्वारा बनाये गये स्थानों पर भी प्रतिमाएं बिसर्जित की गईं। शुक्रवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।