फिरोजाबाद: गणेश विसर्जन करने गया युवक तालाब में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

फिरोजाबाद। गणेश विसर्जन करने साथियों के साथ गया युवक तालाब में डूब गया। तीन घंटे बाद उसका कोई पता नहीं चल सका हैं। पुलिस, ंपरिजन मौके पर पहुंच गये है। 

थाना दक्षिण के मौहल्ला हिमायुपूर निवासी 25 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार अपने साथियों के सााथ शुक्रवार की शाम को ग्राम सभा लालऊ के पास बने तालाब में गणेश जी प्रतिमा विसर्जन करने गया था। प्रतिमा विसर्जन करते समय युवक तालाब के गढ्डे में चला गया। उसके बाद युवक कोई पता नहीं चला, साथियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह मौैके पर पहुंच गये। उन्होंने गोताखोरो का बुलाकर डूबेे युवक की खोज करा रहे है। देर शाम तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होने पर युवक के परिजन मोके पर पहुंच गये है। परिजनों में चीख पुकार मच गई। गोतखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे है। युवक का पता नहीं चल सका है।