फिरोजाबाद: गांजे की बिक्री कर रहा एक बिक्रेता गिरफ्तार

फिरोजाबाद। गश्ती पुलिस दल ने छापा मारकर गांजे की बिक्री कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी उत्तर संजुल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखविर ने सूचना दी कि गांजे की बिक्री करने वाला एक अभियुक्त सत्य नगर की पुलिया की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर राजाराम पुत्र यादराम निवासी कबीरनगर खेडा थाना उत्तर को एक किलो 200 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वताया कि राजा राम काफी समय से गांजा बेचने का धंधा कर रहा है।