फिरोजाबाद: गोष्ठी में परिवारों को जोड़ने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा परिवार जोड़ों अभियान के तहत गोष्ठी की आयोजन सिरसांगज में किया गया। जिसमें संयुक्त परिवार सुखी परिवार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

एक राष्ट्र एक परिवार की गोष्ठी में संस्था द्वारा सिरसागंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीताराम शर्मा, देवब्रत पांडे, विनोद पचैरी ने की। युवाओं ने पितृ दिवस के अवसर पर पिता के समान पदाधिकारियों को पीत दुपट्टा पहनाए। गोष्ठी में टूटते हुए परिवारों को जोड़ने पर बढावा दिया। परिवार जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग जिलों में इसका विस्तार होगा।

गोष्ठी के अंत में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। गोष्ठी में राजेश दुबे आदर्श, आशाराम यादव, अवधेश भारद्वाज, गिरजाशंकर उपाध्याय, अनिल मिश्रा, मुकेश उपाध्याय, मणिकांचन, नितिन मिश्रा, राजीव शर्मा, अनुप कुमार, संजीव दुबे, श्रीमती सरोज शर्मा, रेखा गुप्ता, मधु दुबे, स्वाति दुबे, भूमि दुबे आदि मौजूद रहे।