फिरोजाबाद: ग्राम चंद्रवार में बने कुंड का एसडीएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। पसीने वाले हनुमान मंदिर के पास ग्राम चंदवार में बने कुंड का उपजिलाधिकारी सदर ने यमुना निगरानी समिति के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

सोमवार को एसडीएम सदर सत्येन्द्र सिंह ने गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर युमना निगरानी समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्राम चंद्रवाड़ में बने कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यमुना नदी का भी निरीक्षण किया। कुंड में देव प्रतिमाओं को विधि-विधान से विसर्जन कराया जाएगा।

न कल्याण विकास समिति के सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि कुंड के चारों तरफ वेरिकेटिंग, वॉटरप्रूफ पंडाल, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत प्रकाश, पुलिस वेरिकेटिंग व्यवस्था हेतु एसडीएम को अवगत करागया। यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एसडीएम सदर ने गंभीरता से लेते हुए सभी विभागो के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा हर हाल में यमुना को प्रदूषण होने बचाना इस दौरान ग्राम सचिव अजय पाल सिंह, कन्हैया तिवारी, राम सिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।