फिरोजाबाद: गुरू शिष्य को अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाता है-मुन्नालाल शास्त्री

-संस्कार भारती महानगर का गुरू वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा गुरु वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यात्म, कला क्षेत्र, काव्य क्षेत्र, नाट्य क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र की विधाओं के विद्वानों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीचरन अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, शिवकांत पलिया ने मां सरस्वती एवं नटराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलन कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ शाखा के ध्येय गीत से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक मित्तल क्रांति ने गुरु पूर्णिमा पर विचार रखते हुए कहा कि जीवन में 4 गुरुओं का विशेष महत्व है, प्रथम गुरु हमारी मां होती है, जो जीवन को जीने का सलीका सिखाती है। दूसरा गुरु अध्यापक जो शिक्षा प्रदान करता है, तीसरा गुरु कुलगुरु होता है, जो घर के सभी कर्म कांड व पूजा करवाते हैं, चैथा गुरु आध्यात्मिक गुरु होता है जो भगवान की महिमा समझाते हैं और मार्गदर्शन करते हैं। संस्कार भारती प्रत्येक वर्ष अध्यात्म, कला क्षेत्र, काव्य क्षेत्र, नाट्य क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र की विधाओं के विद्वानों को सम्मानित करती है।

इसी कड़ी में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गुरु सम्मान की कड़ीमें प्रथम भागवत आचार्य पंडित मुन्नालाल शास्त्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि आज पूरे देश में संस्कार भारती द्वारा जो गुरू पूजन की परंपरा चल रही है, वह अनुकरणीय है। गुरू शिष्य को अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाता है। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्यारे बच्चों ने वृद्ध आश्रम व्यवस्था पर प्रहार करते हुए ओल्ड इज गोल्ड विषय पर नाटक प्रस्तुति किया।

गुरु सम्मान की कड़ी में जैन विद्वान अनूपचंद जैन एड., साहित्य जगत विभूति यशपाल यश, कला क्षेत्र में पारंगत मयूरी शर्मा, नाट्य क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले आलोक शर्मा अलीगढ़ को संस्कार भारती द्वारा सम्मानित किया गया। कवि यशपाल यश ने काव्य पाठ के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा की महानता को समझाया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने सभी अतिथियों व सम्मानित गुरुओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल स्मार्ट टॉक एवं संयोजक अभिषेक मित्तल क्रांति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्कार भारती संरक्षक देवीचरन अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, मुकेश प्रकाश शर्मा, प्रांत मंत्री शिवकांत पलिया, ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, रमेश चंद्र बंसल, रविंद्र बंसल, प्रवीन अग्रवाल सेवा सदन, शंकर गुप्ता न्यू लाइट, प्रदीप बंसल टंडन ,अशोक अग्रवाल ओमेगा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, बृजेश यादव, विकास बंसल, उमेश चंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, नितिन अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, मयंक सारस्वत, संजीव जैन विकी, सोनम सेठ, आकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सौरभ, गौरव बंसल, अजय गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता बालाजी, डॉ अशोक शर्मा, अजय जिंदल, राजीव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।