फिरोजाबाद। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि महिलाओं की शक्ति और समर्पण ही सच्चे अर्थों में देश की प्रगति का आधार हैं। सम्मेलन में मातृ शक्तियों को हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का संकल्प दिलाया।
क्षत्रिय धर्मशाला सिरसागंज में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं हाथरस की विधायक अंजुला माहौर ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत यह सम्मेलन महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करेगा। भारत तभी एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनेगा, जब हमारी बेटियाँ शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी। महिलाओं के नेतृत्व में विकास और बाल कल्याण, 2047 तक विकसित भारत के विज़न की आधारशिला हैं।
मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर मातृशक्ति को उनका अधिकार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दृष्टि ने पूरे प्रदेश में महिला विकास की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया है। महिलाओं ने अपनी मेहनत और संघर्ष से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, पीएम जन धन योजना, पीएम मुद्रा योजना जैसी कई पहलों ने महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण के नए अवसर दिए हैं।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा महिला सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सम्मेलन में सुमन चतुर्वेदी पूर्व सदस्य महिला आयोग, रंजना पवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज, ज्योति किरण राजपूत ब्लाक प्रमुख एका, प्रिया यादव ब्लाक प्रमुख शिकोहाबाद, रश्मि सिंह, श्वेता पोरवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने भी सम्बोधित’ किया।
इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, ज्योति गुप्ता मण्डल अध्यक्ष सिरसागंज, शशिकला यादव, रेनु उपाध्याय, मनोरमा गुप्ता, विजय रानी जादौन, सुधा यादव, नीलम चौहान, मीनाक्षी मिश्रा, शोभा जैन, रजोला तोमर, प्रेमलता, साधना सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व बहनें मौजूद रही।

