फिरोजाबाद। शहर की ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा श्रावण मास के पवित्र अवसर पर हरियाली तीज का कार्यक्रम लेबर कॉलोनी स्थित जेपी शर्मा के गार्डन मे धूमधा से मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम आगंतुक महिलाओं को कुमकुम तिलक लगाकर और वेलकम बैंड पहनकर किया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की। जिसमें ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भाग लिया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर डांस, कैटवॉक, प्रश्न उत्तर आदि प्रतियोगिताऐं कराई गई। उसके बाद शिव पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य का आनंद लिया और जमकर धमाल मचाया।
राधाकृष्ण के साथ फूल होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। तीज क्वीन का राउंड राखी भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी ही पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। जिसमें तीज क्वीन प्रीती शर्मा रही। कार्यक्रम की अध्यक्ष रिचा दीक्षित एवं संचालन स्वाति भारद्वाज नें किया। मधुरिमा वशिष्ठ ने सभी बहनों का पट्टीका पहनाकर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जज की भूमिका नीता रमाकांत उपाध्याय एवं मिथिलेश शर्मा ने निभाई।
इस दौरान प्रतीक्षा शर्मा, कीर्ति शर्मा, प्रतिभा वशिष्ठ, रमा शर्मा, गुंजन दीक्षित, संगीता पांडे, बीना पांडे, ममता मिश्रा, मंजू भारद्वाज, सुनीता भारद्वाज, संतोष भारद्वाज, गीता शर्मा, राम त्रिपाठी, मानवी शर्मा, शिवानी भारद्वाज, नीरज शमार्, प्रीति शर्मा, कमलेश शर्मा, पूजा बाजपेई, पूजा शर्मा, कुमुद हुंदीवाल आदि महिलाऐं उपस्थित रही।