फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज में हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हिंदी संस्थान और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह किया गया।
संगोष्ठी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा हम सब लोगों की जननी मातृभाषा है। हिंदी पत्रकारिता का देश की आजादी में और देश के उत्थान और विकास में बहुत योगदान है, हिंदी भाषा और हिंदी भाषा के विद्वान और पत्रकारों का सम्मान हम सबको करना चाहिए। उसके उत्थान और विकास के लिए हम सब समर्पित रहकर काम करने के लिए संकल्पित रहे।
कार्यक्रम में हिंदी संस्थान की मुख्य संपादक डॉक्टर अमित दुवे के अलावा अनेक साहित्यकार पत्रकारों ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा की हिन्दी पत्रकारिता का सत्य धर्म और राष्ट्र प्रेम का अपना इतिहास रहा है, आजादी में पत्रकारों की उल्लेखनीय भूमिका रही। आजादी में कई पत्रकारों का बलिदान भी हुआ, हमें वर्तमान में चाटु कारिता वाली पत्रकारिता से बचकर राष्ट्र धर्म की पत्रकारिता का रास्ता अपनाना चाहिए।
पहले के समय में पत्रकारों को सभी क्षेत्र में सम्मान मिलता था, उसमें अब गिरावट आई है इसलिए हमें अपने सम्मान की रक्षा करते हुए पत्रकार धर्म को निभाना चाहिए। मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्थान आगरा के प्रोफेसर उमा दीक्षित ने कहा हिंदी भाषा का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। पत्रकार समाज की नीव की तरह समाज को निर्माण करने का काम करता है, इसीलिए चौथा स्तंभ कहा गया है।
हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश की मुख्य संपादक डॉ अमिता दुबे ने कहा कि हम सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करने के साथ-साथ अन्य भाषाओं का भी पूरा सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी पत्रकारिता के उद्भम और भविष्य की संभावना पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य नेशनल यूनिट ऑफ़ जर्नलिस्ट के महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी, संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दुबे, अनुपम चौहान, अनुपम पांडे के अलावा डॉ रामसनेही लाल यायावर, डॉ संध्या द्विवेदी, रंजना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सुनील वशिष्ठ, दीपक सोलंकी, दिनेश वशिष्ठ, निकुंज यादव, परमेंद्र यादव