फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में होलिकोत्सव पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने मिकी माउस झूला, हॉर्स राइडिंग सहित विभिन्न झूलों का आनंद लिया। वहीं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.पूजा सिकेरा ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियाँ लेकर आए। प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष होली का पर्व सांस्कृतिक मूल्यों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया जाता है। बच्चों के लिए विविध मनोरंजन गतिविधियों की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि होली के अवसर पर पानी का अनावश्यक उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें।

