फिरोजाबाद: होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक-महापौर

-भाजपा महानगर के होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

फिरोजाबाद: होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक-महापौर

फिरोजाबाद। भाजपा महानगर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन गांधी पार्क में किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने समारोह में आए कार्यकर्ताओं से गले मिलकर स्वागत किया। सभी के साथ फूलों की होली खेलते हुए होली की शुभकामनाऐं दी। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने सभी से इस होली पर आपसी मतभेद बुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।

होली मिलन समारोह में नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, विनोद पचौरी, उदय प्रताप सिंह, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, रमाकांत उपाध्याय, रामनरेश कटरा, विष्णु सक्सेना, देवेश भारद्वाज, देश दीपक राजा, प्रचीर गुप्ता, लायक सिंह, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, सतीश यादव, रामावतार गुर्जर, मनीष राठौर, अनुपम शर्मा, रामलढेती, केके गाँधी, सोबरन सिंह जाटव, अमन मिश्रा, रजत राठौर, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।