फिरोजाबाद: ई-ऑफिस प्रणाली में आगरा मंडल में नगर निगम फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा

फिरोजाबाद: ई-ऑफिस प्रणाली में आगरा मंडल में नगर निगम फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा

फिरोजाबाद। प्रदेश के निगमों में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन में शासन स्तर की रिपोर्ट में आगरा मंडल के सभी नगर निगमों में फिरोजाबाद नगर निगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रदेश में नौ वें स्थान पर हैै। सहायक नगर आयुक्त, नोडल अधिकारी ने बताया कि 17 नगर निगमों में ई-ऑफिस प्रणाली क्रियान्वय संबंधी शासन स्तर से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें नगर निगम फिरोजाबाद आगरा मंडल में प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा गोरखपुर, आगरा, बरेली, मथुरा, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, शहाजहॉपुर को छोड़कर प्रदेश में नौ वॉ स्थान प्राप्त किया है। नगर आयुक्त ऋषिराज, महापौर कामिनी राठौर ने सभी विभागों के कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है।