फिरोजाबाद: जाहरवीर बाबा मंदिर पर दक्ष प्रजापति की मनाई गई जन्म जयंती

फिरोजाबाद। गुरु पूर्णिमा के अवसर ब्रहमा जी के मानस पुत्र महाराजा दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती मोहल्ला ठारपूठा जाहरवीर बाबा मंदिर पर मनाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के संरक्षक राम प्रजापति एवं संचालन मास्टर मनीराम प्रजापति ने किया। सतीश चद्र प्रजापति राजा भईया ने कहा कि ब्रह्म जी के मानस पुत्र महाराजा दक्ष प्रजापति की दो पत्नियां थीं। पहली प्रसूति और दूसरी बीननी। पहली से 16 कन्याएं और दूसरी से 64 कन्याएं थी। पहली पत्नी से 16 वीं कन्या के रूप में सती हुई। जिनका विवाह देवो के देव महादेव से हुआ था और सभी कन्याएं ऋषि मुनियों से शादी हुई थी।

राजकीय ठेकेदार महेश चंद्र गोला ने बताया कि सभी लोग अपने अपने बच्चों पर ध्यान दें और वे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। उसी के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाए, तभी समाज भी आगे बढ़ेगा। एड मुनेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अगली बार पहले से भूमिका बनाकर शहर में शोभा यात्रा निकालेंगे।

इस दौरान ओमकार गांधी, मुन्ना लाल गोला, प्रेमदास मथुरिया, यादराम प्रजापति, सर्वेश कुमार प्रजापति, तेजवंत प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, ओमी प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, सतेन्द्र कुमार, श्याम पाल फौजी, बेनीराम गोला, रमेश चंद्र प्रजापति, अशोक कुमार प्रजापति, कन्हैया लाल, संदीप कुमार प्रजापति, बिकेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे