फिरोजाबाद। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जौंधरी विकास खंड नारखी में आयोजित किया गया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित संपूर्ण योजनाओं को स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित किया। आवास योजना, उद्योग विभाग की योजनाएं, श्रम विभाग की योजनाएं, मनरेगा से संबंधित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
अपनी समस्याओं का समाधान भी पाया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकार का आयोजन अब हर ब्लॉक में किया जाएगा।