फिरोजाबाद: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को मिले-डीएम

फिरोजाबाद: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को मिले-डीएम

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता तक पहुंचाने के लिए डीएम ने समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया योजनाऐं अंतिम पायदान पर खडे पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचनी चाहिए। 

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण हो चुके हैं। सामूहिक विवाह में कोई भी अपात्र या फर्जी व्यक्ति शामिल न होने पाए, इच्छुक लाभार्थी रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराऐं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए कैंप लगाकर विधवा पेंशन के फार्म भरवाने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक महिलाएं लाभांवित हो सके।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वृद्धावस्था पेंशन हेतु अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाए और लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण कराऐं। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने का माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा विशु राजा आदि मौजूद रहे।