फिरोजाबाद। यमुना के बढ़ते जलस्तर के मददेनजर जिलाधिकारी ने जनपद के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर अधीनस्थों को बाढ़़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेंश रंजन ने तहसील सदर के ग्राम मढुआ में बाढ़ की स्थितियों का जायजा लिया। टूंडला क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद, शिकोहाबाद क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़़ की स्थिति को देखा। ग्रामीणों को हर संभव मद्द दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी स्थितियों का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें संपूर्ण मदद पहुंचाई जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को राहत शिविर में संपूर्ण व्यवस्थाएं, आवश्यक वस्तुओं भोजन, पानी, कपड़ा और दवा के वितरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नागरिकों को हिदायत दी की कि बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से न तैरे और न जाएं। चिकित्सीय टीम सदैव सक्रिय रहे।
पशुओं के लिए भूसा और चारे की व्यवस्था की जायें। आपदा स्थितियों के लिए राशन की टीम को तैयार रहने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है। पशुओं को मुहपका और खुरपका बीमारियों की संभावना रहती है, इसलिए सभी पशुओं को टीकाकरण कराया जाएं। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा। ग्राम वासियों को यह आश्वासन दिया कि प्रशासन आपके साथ 24 घंटे है।
आप किसी भी स्थिति में परेशान न हो, आपकी समस्याओं का हल करने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी टूंडला, एक्स ई एन विद्युत और टूंडला ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहें।
वहीं ग्राम पंचायत चंद्रवार के गांव भैंसाबाट में बाढ़ से पीड़ि़त 17 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि उन्होंने किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी दी जायेगी। खाद्य सामग्री के अलावा कपड़े, दवाऐं आदि उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, बीडीओ, सचिव, लेखपाल, प्रधान जमुनानदेवी, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।