फिरोजाबाद। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष, महान चिन्तक और संगठनकर्ता पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मतिथि पर भाजपा महानगर द्वारा लेबर काॅलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा महानगर डाॅ सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लेबर काॅलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाया।
इसके बाद भाजपा कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आगरा उत्तरी विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रेरणा देने वाले कई कहानियों को बताया।
इस दौरान अरविन्द पचैरी, नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील टंडन, डॉ लक्ष्मीनारायण यादव, केशव सिंह फौजी, मक्खनपुर अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला महामंत्री राधेश्याम यादव, डाॅ एसपी लहरी, आनंद अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष निवास शर्मा, रामनरेश कटरा, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, सुनील शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, आशीष यादव, प्रमोद बघेल, योगेंद्र सिंह बाबा, सावरेन जाटव, यतेंद्र चक पिंकी, सत्यवीर गुप्ता, अनुपम शर्मा, सरिका गुप्ता, विवेक अग्रवाल, मनोज ताऊ, नरेश शर्मा नीटू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।