फिरोजाबाद: जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों से किया संवाद, बांटे जीएसटी पत्रक

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा जीएसटी बचत उत्सव अभियान के अंतर्गत व्यापारियों से संवाद कर नवीन प्रावधानों के बारे में जानकरी दी गई। साथ ही जीएसटी पत्रकों का वितरण किया। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम शास्त्री मार्केट में मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियो से संवाद कर जीसटी के नवीन प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। साथ ही व्यापारियो ने जीएटी में कटौती को लेकर भारत सरकार की सराहना की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंडन, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, नमन बंसल, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, प्राचीर गुप्ता, अमन मिश्रा, अर्चित गुप्ता,  प्रोमद राजपूत, शिव मोहन, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।