फिरोजाबाद: जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगी कांग्रेस-रामनिवास यादव

मौढ़ा कार्यालय पर कांग्रेस की जिला बैठक—भाजपा की ‘जनविरोधी’ नीतियों के खिलाफ सड़क संघर्ष का ऐलान

फिरोजाबाद: जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगी कांग्रेस-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। कॉंग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के लिए पूरी ताकत से सड़कों पर उतर के संघर्ष करेगी और भाजपा की जनविरोधी, नफरत फैलाने वाली नीतियों को जन-जन को घर-घर जाकर बताएगी। उक्त विचार जिला कार्यालय मौढ़ा पर आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि सभी साथी घरों से निकलकर सड़कों पर आए। आज जनता कॉंग्रेस की तरफ आशा भरी नजर से देख रही है, मौजूदा देश और प्रदेश की सरकारे जनता की समस्याओं को नजरंदाज करके उनके दिलों और दिमाग में नफरत भर के उन्हें गुमराह कर अपने पूंजीपति साथियों का भला करने में लगी हुई है। जिला कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल सिंह राजपूत एवं हेमंत चाहर ने संयुक्त रूप से कहा कि कॉंग्रेसी गाँव-गाँव, गली-गली जाकर पार्टी के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान, जनता के लिए समर्पण को जन-जन को बताएं और संगठन को मजबूत करें।

कॉंग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो जनता को न्याय, उसके हक और अधिकार तथा सम्मान दिला सकती है। भाजपा देश की संपत्ति को अपने पूंजीपती साथियों के हवाले करके उनकी जेबों में भरने का काम कर रही है, जिसके चलते लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। शिक्षा से वंचित है., दो वक्त की रोटी के लिए आम लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है, इस सबके विरुद्ध कॉंग्रेस ही संघर्ष करने में सक्षम है।

इस दौरान हाजी सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेन्द्र तिवारी, क्षेत्रपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, लक्ष्मी कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, जमील अब्बासी, उमर फारूक, अनिल उपाध्याय, गुलाम जिलानी, लाला राईन, जहीर खाकसार, सुनहरी लाल यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, अशोक दिवाकर, अनिल यादव, अजय यादव, रणवीर सिंह बघेल, ध्रुव कुमार एड., अलवर सिंह, ओमकार रावल, विराट दिवाकर, अजीत सिंह, रणवीर सिंह गुर्जर, यशपाल सिंह गुर्जर, जुगल किशोर प्रजापति, सुरजीत सिंह, दिनेश उपाध्याय, संजय यादव, विनोद कुमार, धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. गौतम ने किया।