फिरोजाबाद: जसराना विधानसभा में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। जसराना विधानसभा के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर 12 से 15 जून  तक विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां विषयांतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में सभी मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप में क्रमशः जसराना मंडल में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल लोधी, एका मंडल में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सत्यपाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अमलेंद्र लोधी, रानी अवंती बाई नगर मंडल में जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, अवनीश गुप्ता पूर्व चेयरमैन व सत्यपाल राजपूत प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, पाढ़म मंडल में रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व सुरेंद्र सावन झा, फरिहा मंडल में जिला उपाध्यक्ष राजेश चैहान, खैरगढ़ मंडल में शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष व विश्वदीप सिंह रहे। 

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अवंती बाई नगर मंडल के बझेरा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान दिलाने के क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ प्लस मकान बनाए गए। घर-घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 51 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवरेज मिला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना जमानत ऋण प्राप्त हुआ है।


जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत को विकास में बदलने के क्रम में अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक सहित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों का विकास हुआ है। प्रसाद योजना के तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास में लगभग 1900 करोड़ का अंशदान दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है। पूर्व विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन ने कहा कि 11 साल में अन्य देशों द्वारा भारत को चोरी हुई 642 कलाकृतियां वापस लौटाई गई। 2013 तक सिर्फ 13 ही वापस आ पाई थी।

सभी संकल्प सभाओं में संयुक्त रूप से देवेंद्र पालीवाल, जसराना ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, एका चेयरमैन माया देवी सागर, मंडल अध्यक्ष अमलेश राजपूत, शीलू राजपूत, रामप्रकाश लोधी, ओमेंद्र पाल बघेल, देश दीपक चैहान, अतुल शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश लोधी, अमित चैहान, सतेंद्र यादव सेटी प्रधान, धीरज बघेल, अरविंद राघव, उमाशंकर लोधी, सोनू शर्मा, राजीव शर्मा, देवेंद्र कश्यप, सुरजीत राजावत, विष्णु चैहान, अनुज चैहान, अभिषेक बघेल, संदीप राजावत, भानु प्रताप चैहान, सुरेश कठेरिया, डोरीलाल राजपूत, एका से धर्मेंद्र कुमार, राजवीर प्रधान, रवि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।