फिरोजाबाद: जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। आगरा रोड स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे विभिन्न मनमोहन परिधानों में नजर आए। 

प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने गणेश भगवान व माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के रूप में नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक व आकर्षक भक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया। इसी क्रम में विभिन्न भारतीय संस्कृतियों पर आधारित ड्यूट नृत्य का आयोजन हुआ।

जिसमें विद्यालय के चार हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग लिया। इस दौरान जज के रूप में शिवांश शर्मा व सुहाना शर्मा उपस्थित रहे। बच्चों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ट्रेल ब्लेजर (ग्रीन), द्वितीय स्थान गो गेटर्स (येलो) और तृतीय स्थान पर गेम चेंजर (रेड) व वेव राइडर (ब्लू) हाउस को प्राप्त हुआ।

प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि माता पार्वती की संतान के रूप में सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम देवता के रूप में पूजनीय है। उन्होंने बताया कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुवात करने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी को स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या, शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने मिलकर गणेश आरती की तथा सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।