फिरोजाबाद। भाजपा महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन रामचंद्र पालीवाल हॉल में सम् पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने जीएसटी के दरों में किए गए बदलाव को लेकर व्यापारियों को अवगत कराया। साथ ही भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिलाया।
राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करते हुए भारत में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को महत्व देकर गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ देने का कार्य किया जाएगा। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए भारत का आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि एक लंबे समय तक जो सरकारें इस देश पर शासन चलाती रही, ऐसी सरकारों ने आम जनमानस की जेब को लूटने का कार्य किया।
केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसने भारत के गरीब मध्यम वर्ग मजदूर एवं व्यापारियों के जीवन को सुगम करने का कार्य किया है। जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद त्योहार के अवसर पर रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद में बढ़त देखी गई है। महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने जीएटी कम होने से आमजनमानस को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महानगर केशव फौजी ने किया। संयोजक महानगर महामंत्री अवधेश पाठक रहे।
संगोष्ठी में नानक चंद्र अग्रवाल, ठाकुर विश्वदीप सिंह, अरविंद पचौरी, बीएल वर्मा, सुनील शर्मा, राजेंद्र बोहरे, रामकैलाश यादव, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, अंकित तिवारी, आशीष यादव, उदय प्रताप सिंह, कैलाश झा, रामनरेश कटारा, राजेश शर्मा, मुन्नी देवी, विष्णु सक्सेना, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, देश दीपक राजा, प्राचीर सेठ, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, प्रमोद बघेल, आकृति सहयोगी, मनोज ताऊ, आशीष दिवाकर, दीपक गुप्ता कालू, अमन शर्मा, केके गांधी, रामलड़ेंती लकी, सरिका गुप्ता, हिमांशु बिष्ट, उषा देवी शंखवार आदि कार्यकर्ता बंधु एवं व्यापारी मौजूद रहे।