फिरोजाबाद: जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक में सदस्या अभियान को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक बैठक भगवान परशुराम शिविर रामलीला मैदान कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि जनपद फिरोजाबाद में प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर स्तर पर जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 201 रु. शुल्क लेकर 5 वर्ष के लिए जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद की सदस्यता दी जायेगी।

सदस्यता अभियान में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गढ़ हिस्सा लेंगे और अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद से विप्र बंधुओ को जोड़ेंगे। जिस किसी को भी सदस्यता अभियान में भाग लेना है, वह संगठन के पदाधिकारियो से संपर्क कर सकता है।

बैठक में महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ, महामंत्री पंडित दिनेश वशिष्ठ, संगठन मंत्री पंडित विकास दुबे, युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे, जिला सचिव रवीश शर्मा, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पंडित लक्ष्मण तिवारी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित केशव पचैरी, पंडित राकेश राजोरिया, मीडिया प्रभारी पंडित प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, पंडित कमलेश शर्मा, पंडित प्रीति शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।