फिरोजाबाद: कबीरपंथ ही मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है-भगवानदास शंखवार

कबीर की राह ही मानव कल्याण का मार्ग — फिरोजाबाद के सत्यनाम सदन में प्राकट्य दिवस पर विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद। संत कबीर मानवता के सच्चे पथ प्रदर्शक थे, उन्होंने समाज में व्याप्त पाखंड, अंधविश्वास, ढकोसला और कुरीतियों का जबरदस्त ढंग से खंडन किया। यह विचार कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर सत्यनाम सदन कबीर नगर में आयोजित विचार गोष्ठी में अखिल भारतीय कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि कबीर साहब का मानना था कि आत्म ज्ञान के अभाव में इधर उधर भटकता है, जबकि जिसे वह खोजता फिरता है वह उसी के पास है। उन्होंने कहा कि कबीर के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव कायम हो सकता है तथा कबीरपंथ ही मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। विचार गोष्ठी का शुभारंभ सामूहिक रूप से संत कबीर के चित्र पर  माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। अंत में शीतल मधुर पेय फ्रूटी, माजा और हाजम जीरा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांता शंखवार, मनोज शंखवार पार्षद, गेंदालाल राठौर पूर्व पार्षद, दिनेश जादौन, संतोष शंखवार अध्यापक, जितेंद्र शंखवार अध्यापक, राजन सिंह प्रधान, पीके बघेल, मनोज दिवाकर, अनिल शंखवार पार्षद, कौशल शंखवार लेखपाल, विनोद शंखवार अध्यापक, हेमलता शंखवार, हर्षिता शंखवार, हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह शंखवार एवं संचालन कौशल किशोर लेखपाल ने किया।