फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के पम्पलेट का किया विमोचन

फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के पम्पलेट का किया विमोचन

फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, के तत्वाधान में जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 08 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से प्रवीन विद्यापीठ, सिरसागंज में किया जा रहा है। 

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के पम्पलेट का विमोचन कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने करते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्यकलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रमशः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 100 मॉडल प्रस्तुत किए जायेंगे।

जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन करते हुए मण्डल स्तर हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकनोंपरांत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः रु 5000, रु 3000 व रु 2000 एवं 02 विद्यार्थियों को सान्त्वना पुरस्कार हेतु रु 1000, (प्रत्येक को) दिए जाने के साथ प्रशस्ति पत्र, सम्मान, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के नाम उनके व्हाट्सएप नम्बर 9058885668 पर 05 दिसंबर को सांय 5 बजे तक उपलब्ध करा दीजिये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, उपजिलाधिकारी सिरसागंज धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव सिंह, अशोक कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।