फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को मनोनित पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर अरुण यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनिवास यादवएवं संचालन राजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, हाजी सईद पटेल, पीके पराशर, आदेश यादव, उजमा देवी गुप्ता, भारतेंदु जैन, रामनाथ यादव, बीएस गौतम, लक्ष्मी प्रकाश, जितेंद्र तिवारी रणवीर सिंह गुर्जर, रामसेवक वेद, मोहम्मद जमील खान अब्बासी, ओमप्रकाश यादव, उमर फारूक, डॉ आसिम खान, शैलेंद्र शुक्ल, सरपंच संदीप शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद।: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित
