फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन

फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर वृद्वजनों को सम्मानित कर, मिष्ठान वितरित किया गया।  जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गाँधी का जन्मदिन अम्बेडकर पार्क (सैलई) पर केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर बुजुर्गाे को सम्मानित कर मिष्ठान वितरिात किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी जैसी जुझारू, ईमानदार, मृदुभाषी नेता का हम कांग्रेसियों को नेतृत्व मिलना हम सबके लिये गर्व और सौभाग्य की बात है। उनके निर्देशन में निश्चित ही पार्टी मजबूत होकर शीघ्र उभरेगी और प्रदेश ही नहीं देश के शोषित, पीढ़ितों को हक, अधिकार के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा।   इस मौके पर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष वलवीर सिंह आजाद, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अतेश कुमार, कमल सिंह, अभिषेक गौतम, विजय सिंह, दाताराम, हनी सिंह, विनोद आजाद, चन्दन सिंह, जयवीर सिंह, जोराबर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, हर्ष कुमार, बबलू, इमरान अली, सहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारीं के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा हम सभी की मार्गदर्शक हैं और उनके हाथों को मजबूत करते हुए हम सभी को कांग्रेस को मजबूत करना है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। कार्यक्रम में मुकेश गॉड पूर्व नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद, पीसीसी सदस्य छेत्रपाल सिंह यादव, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव, पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी संत कुमार, फिरोजाबाद नगर महासचिव खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, विकास बघेल, विपिन चौहान, रोहित यादव, चंद्र प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।