फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई व फल

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर में फलों का भोग लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। उसके पश्चात ठेले वालों, रेडी वालों, रिक्शे वालों, गरीब एवं असहाय लोगों में फल वितरित किए गए। 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल जैसा कर्मठ, ईमानदार, जुझारू नेता उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। जिस प्रकार से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उसके पश्चात मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक भारत को जोड़ने के लिए जो ऐतिहासिक यात्रा की उसकी पूरे विश्व में चर्चा है। सभी लोग उनके प्रयास की बहुत तारीफ कर रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार ने कहा राहुल जैसा नेता ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकता है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारखी धीरेंद्र सिंह जुरैल, खजांची दिवाकर, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, सलमान, चंद्र प्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित थे।