फिरोजाबाद। फुलौरा दौज पर सामाजिक संगठनों द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। कांशीराम जनकल्याण सेवा समिति द्वारा डॉ रामसूरत सागर गार्डन चनौरा में 21 जो़डो का विवाह कराया गया। जिसमें डॉ ज्ञान सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, रघुराज सिंह सविता, रामवीर बौद्व, नवीन, हर्देश, ग्रीश चंद्र एड, गौरव नंद, अनिल भाटिया, देवी सिंह, सत्य कुमार, सूर्यकांत, जयवीर सिंह, अरविंद, हितेंद्र, राजबहादुर, रामगोपाल आदि रहे।
फिरोजाबाद: कांशीराम जनकल्याण सेवा समिति ने 21 जोड़े का कराया विवाह

