फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिवारजनों को सम्मानित करके हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, 1999 में हुए इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया था। यह जीत ऑपरेशन विजय के अंतर्गत 26 जुलाई को प्राप्त हुई थी, जिसे हम कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना को पूरी छूट दी गई थी, सैनिकों ने बहादुरी से लड़कर दुश्मन को करारा जवाब दिया। 1971 के बाद 1999 में भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना के साहस के आगे कोई टिक नहीं सकता इस संघर्ष में 527 सैनिक शहीद हुए और 1200 से अधिक घायल हुए थे। उनका बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव ने किया।
इस दौरान आनंद अग्रवाल, रामरेश कटारा, अश्वनी भारद्वाज, श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, हरिओम वर्मा पार्षद, नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर, प्रमोद राजोरिया, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, राजकुमार, सत्यवीर गुप्ता, केके गांधी, रामलढेती लकी, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, गौतम कुशवाहा, डाॅ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल के अलावा पूर्व सैनिक वं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।