फिरोजाबाद: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी

फिरोजाबाद: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी

फिरोजाबाद। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नगर के बाजारों में महिलाओं और युवतियों ले जमकर खरीददारी की। महिलाओं ने ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, साड़ी, चूड़ी आदि के सामनों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं सर्राफा बाजार में भीड़ देखने को मिली। 

करवाचौथ का पर्व दस अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर रात को चंद्रमा को अर्ध्य अर्पित करेंगी। इसके बाद ही व्रत खोला जाएगा। इसको लेकर महिलाओ में काफी उत्साह है। यह दिन सुहागिनों के लिए सजने और संवरने का होता है। इसमें कोई कमी न रहे इसके लिए महिलाओं ने करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में जमकर खरीददारी की।

फिरोजाबाद: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी

महिलाओं और युवतियों ने ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, साड़ी, चूड़ी आदि सामनों की खरीददारी की। वहीं ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी की दुकानों पर सजनें-सवरने के लिए दिनभर नंबर लगे रहे। मेंहदी लगाने वालों ने एक हाथ की मेंहदी लगाने के लगभग 200 से 300 रू. बसूल किये। वहीं पतियों ने भी अपनी अर्धागिनी को उपहार देने के लिए चांदी एवं सोने के सामान खरीदा।