फिरोजाबाद: खाद्य विभाग ने डेढ कुंतल छेना कराया नष्ट

फिरोजाबाद: खाद्य विभाग ने डेढ कुंतल छेना कराया नष्ट

फिरोजाबाद। त्यौहारों के देखते हुुये खाद्य विभाग द्वारा जिले  में मिलाबट खोरो के खिलाफ अभियान चलाकर डेढ कुंतल छेने को जब्त किया गया। जब्त छेने को मौके पर ही नष्ट कराया गया

त्योहारों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाले मिलावट खोरों पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा बडी कार्यवाही करते हुये शिकोहाबाद में एटा चौराहे के पास मोहन डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान डेयरी परं डेढ़ कुंतल मिलावटी छेना जब्त किया गया। जब्त किये गये छेना में हानिकारक रंगों का प्रयोग हो रहा था।

जब्त किए गए छेने को विभाग के अधिकारीयों द्वारा मौके पर ही नष्ट करा गया। वही खाद्य विभाग की कार्यवाही को देखते हुए आसपास के मिठाई की दुकानों के संचालक खलवली मच गई। सभी अपनी-अपनी दुकानों का शटर डाल कर चले गये।