फिरोजाबाद। शनिवार को जनपद का औचक निरीक्षण कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी लखनऊ ने किया। जहां उन्होंने उप कृषि निदेशक सतेंद्र प्रताप सिंह के साथ किथौत अरांव में जाकर किसान प्रबल प्रताप सिंह का सोलर पंप, किसान पुनीत प्रताप सिंह का खेत तालाब, किसान देवेंद्र सिंह का स्मॉल गोदाम का निरीक्षण किया।
उसके बाद किसान पुनीत प्रताप सिंह किथौत अरांव के यहां मक्का की खेती देखी। जिसमें उन्हें सभी जगह उचित लगी, कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिली। किसानों के द्वारा भी खेती से संबंधित चर्चा की।
कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी के द्वारा किसानों को कुछ खेती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। उनके साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार, हरेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक, राजेश कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी, दलवीर सिंह अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।