फिरोजाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत महापौर, नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ रैहना, न्यू रामगढ़ एवं इन्द्रपुरी में ‘‘नगर निगम आपके द्वार’’ विशेष अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया। एक सुपर वाइजर को वेतन रोककर सफाई नायक को हटाने के निर्देश दिए।
महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषिराज ने निगम अधिकारियों के संग वार्ड नं. के 38 रैहना में बिजलीघर के पास मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद ने महापौर का बताया कि मुख्य मार्ग पर काफी पुरानी निर्मित इंलॉ सड़क कुछ स्थानों पर बैठ रही है। एक तरफ की साइट पटरी का सीसी द्वारा निर्माण किया गया है। कुछ पशुपालकों सड़क पर पशुओं को बांधकर गंदगी फैलाते है। उन्होंने सफाई नायक को निर्देशित किया कोई भी सड़क पर पशु ना बांधे।
इसके के बाद वार्ड 38 में मरघटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरघटी में पशु बंधे पाये गये। गौशाला सह प्रभारी को निर्देश दिये कि सड़कों एवं मरघटी में बंधे पशुओं को नगर निगम की गौशाला में संरक्षित करायें। वार्डो में महापौर व नगर आयुक्त नें घर-घर जाकर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु लोगा को जागरूक किया। साथ ही खाली ड्रम, पॉट एवं कूलरों से पानी निकलवा कर सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही करवाई।
क्षेत्र में खाली प्लाटों में पर्याप्त सफाई न पाये जाने एवं प्लाट स्वामियों को पर्याप्त नोटिस की कार्यवाही न किये जाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय सुपरवाईजर सुनील कुमार की शिथिलता पाये जाने पर वेतन रोकने के निर्देश मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को दिये। इसके अलावा वार्ड नं 11 न्यू रामगढ़ में निरीक्षण के दौरान खाली प्लाटों में गंदगी, झाड़िया पाई गई। जिन्हें तत्काल हटवाये जाने के निर्देश क्षेत्रीय सफाई नायक पंकज यादव को दिये गये।
वार्ड 20 के इंद्रपुरी में कृष्णा नगर मुख्य मार्ग पर गेल द्वारा सड़क खोदे जाने व इसकी मरम्मत न करने के लिये नोटिस जारी किये जाने के निर्देश सहायक अभियंता सिविल को दिये है। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह खाली प्लाटों में गंदगी, नालियों में भी सफाई संतोषजनक नहीं मिली, जिसके लिये क्षेत्रीय सफाई सुपरवाईजर को तलब किया गया।
प्रथम दृष्टयाः क्षेत्रीय सफाई सुपरवाईजर विशाल अपने दायित्वों के प्रति शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षदगण एवं नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।