फिरोजाबाद: लायंस क्लब फ्रेंड्स के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-अपना घर आश्रम जलेसर रोड पर रौपंे गये 50 पौधे

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम जलेसर रोड पर फिरोजाबाद लायंस क्लब फ्रेंड्स की अध्यक्षा रूपाली गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

लायंस क्लब फ्रेंड्स के पूर्व गवर्नर विश्वदीप सिंह, अनिल गर्ग, रूपाली गर्ग, अंजलि गर्ग, संगीता वाधवा, सुनील वाधवा, मुकेश कुमार गुप्ता मामा, रवीश गुप्ता एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति में अपना घर आश्रम के प्रांगण में अमरूद, अनार, अशोक, बेलपत्र और अन्य फलों के 50 वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अनिल गर्ग, महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता तथा अनिल लहरी ने सभी लायंस क्लब फ्रेंड्स के पदाधिकारी एवं सदस्यों का पट्टिका पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया।