फिरोजाबाद। लेबर काॅलौनी रामलीला मंचन में भगवान राम सीता की खोज करते हुए शबरी के आश्रम में पहुंचते है। क्षबरी उन्हें नवादा भक्ति के बारे मे बताती है। और प्रभु को चखकर मीठे फल खिलाती है।
शबरी के आश्रम से निकलकर राम, लक्ष्मण किष्किंधा पर्वत की ओर जाते हैं। वहां उनकी भेंट हनुमान जी से होती है। हनुमान जी ब्राह्मण का भेष बनाकर, उनसे जानकारी लेतेे है। हनुमान जी को प्रभु राम के बारे में पता चलता है, तो वह प्रभु राम से गले मिलते है। राम हनुमान को माता सीता के बारे में बताते है कि लंकापति रावण उनका हरण कर ले गया है। हनुमान राम लक्ष्मण को सुग्रीव के पास ले जाते हैं। सुग्रीव से राम की मित्रता होती है।
इस अवसर पर श्रीनिवास शमा, राकेश, तरुण दत्त बंसल, पंकज भारद्वाज, मयंक भटनागर, लक्ष्मीकांत शुक्ला, मधुरिमा वशिष्ठ, रोहित शर्मा, मोहित सिंह, मुकेश शुक्ला, सुनील वर्मा, बॉबी पोरवाल, लोकेश दुबे, मनोज दीक्षित, दीपू शर्मा, सोनू तिवारी, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं 26 सितंबर को लेबर कॉलोनी रामलीला में साय 8 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रभु राम की आरती करने आएंगे।