फिरोजाबाद। एक सप्ताह पूर्व दो करोड़ की लूट के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने छापामारकर लूट में सहयोग करने वाले दूसरे पुलिस कर्मी गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूटी गई धनराशि में से पांच लाख रू. नगद बरामद हुए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मक्खनपुर, शिकोहाबाद, रामगढ़़ के अलावा एसओजी सर्विलास की टीमें लूट कांड में शामिल लोगों की सुरागरशी मे लगी हुई है। थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में दो पुलिसकर्मियों के नाम प्रकाश में आएं है। मंगलवार को मुख्य आरक्षी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था।
बुधवार को पुलिस टीम ने बिल्टीगढ़ चौराहा अंडरपास के पास से दूसरे मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटी गई रकम में से पांच लाख रू. नगर बरामद हुए है। मनोज पुलिस लाइन कमिश्नरेट आगरा में तैनात है, वह मूलरूप से गांव चंद्रपुरा थाना करहल जिला मैनपुर हाल निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरक्षी को न्यायलय में पेश किया। जहॉ से उसे जेल भेज दिया।