फिरोजाबाद। उज्जैन से आई महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का नगर में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण किया गया। पांच मंदिरों का भ्रमण करती हुई मौहल्ला गंज चौक स्थित नवीन जीवतधार महाकाल मंदिर पहुंची। उज्जैन से आएं महंत ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का भांग श्रृंगार किया।
महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में मौहल्ला गंज चौक स्थित प्राचीन जीवतधार महाकाल मंदिर का जीर्णोद्वार कराया गया। महाकाल से ही भगवान शिव की शिवलिंग लाकर विधि-विधान से स्थापना की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल से ज्योति लेकर आएं उज्जैन के महंत नितिन गुरू, जितेंद्र गुरू ने राधाकृष्ण मंदिर से अखंड ज्योति की यात्रा का शुभारम्भ किया। जो सदर बाजार होती हुई, सिनेमा चौराहा स्थित माता मंदिर, जलेसर रोड स्थित मॉ काली देवी मंदिर, मौहल्ला गंज स्थित सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर होती हुई नवीन जीवतधार महाकाल मंदिर पहुंची।


