फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। जिससे बरसात में सड़कों पर जलभराव न हा सके।
इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त ऋषिराज के संग नगर के विभिन्न वार्डो में चल रहे नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। महापौर ने वार्ड नं. 21,22,18,49,8,17,26 और 25 मे चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नाला सफाई अभियान के दौरान निकालने वाली सिल्ट को तुरंत उठवाया जायें। इस दौरान जेडएसओ संदीप भागर्व के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।