फिरोजाबाद: महापौर ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद: महापौर ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, पेच मरम्मत आदि कार्यो की समीक्षा की। 

महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त ऋषिराज के सभी विभागों के नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में महापौर ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, पेंच वर्क कार्य सहित सभी व्यवस्थाआंे को समयवद्व एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

महापौर ने कहा कि यह पर्व हिंदू धर्मालम्बियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर राजेश्वरी केला देवी माॅ के दर्शन हेतु करौली माता मंदिर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शाम को रामलीला मैदान में भी रामलीला का मंचन भी होता है। वहाॅ पर सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त किये जाएं। जिससे किसी नागरिक को कोई परेशानी न हों। नगर के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

साथ ही कहा कि शहर में कई पिक टायलेट एवं सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय अभी संचालित नहीं हैं, उन्हें तत्काल प्रारम्भ कराया जाएं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ करें।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल व निर्माण, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, सहायक अभिंयता जल व निर्माण एव क्षेत्रीय अवर अभियता प्रकाश, निर्माण, जल व क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक आदि मौजूद रहे।