फिरोजाबाद: महापौर ने पार्षदों एवं सुपरवाइजरों को बांटे तिरंगा ध्वज

फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवाराम हाल में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अंतर्गत पार्षदों एवं सुपरवाइजरों को तिरंगा ध्वज का वितरण किया गया। 

महापौर कामिनी राठौर, उपसभापति विजय शर्मा द्वारा पार्षदगणों एवं सुपरवाइजरों को तिरंगा ध्वज प्रदान किये। पार्षद एवं सुपरवाइज द्वारा अपने-अपने वार्डो में हर घर तिरंगा का वितरण किया जायेगा। महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की वे हमारे देश की आन, बान और शान तिरंगे की पूरी गरिमा के साथ रक्षा करें, उसे सम्मान पूर्वक फहराएं और निर्धारित समय पर आदर पूर्वक उतारें।

उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हर घर पर तिरंगा लहराने में नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाएं और अपने शहर की छवि को और भी उज्ज्वल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने किया।