फिरोजाबाद: महाशिव रात्रि पर्व शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

-सांती मंदिर पर भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

फिरोजाबाद: महाशिव रात्रि पर्व शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

-कावड़ियों ने गंगाजल से किया अभिषेक, उमड़ा सैलाब

फिरोजाबाद। जनपद में महाशिवरात्रि पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारें गुजायमान होने लगे। कावड़ियों ने गंगा जी से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर के शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। 

शहर से सात किलोमीटर दूर गांव सांती स्थित शातेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कियेे गये। रविवार को प्रात काल से ही कावड़ का आना शुरू हो गया। हर भक्त यही प्रयास में रहा कि मेरा जल भगवान शिव पर पहले अर्पित हो। मंदिर के बाहर कावड़ियों की लंबी-लंबी लाइने लग गई। जिसमें महिलाऐं, युवतियां हाथों में कावड़ लिये लाइन में लगी थी। मंदिर में दूर-दराज से आएं लाखों भक्तों ने बाबा जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से चॉक चौबंद व्यवस्था रही।

फिरोजाबाद: महाशिव रात्रि पर्व शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें
इसके अलावा शहर के प्रसिद्व मंदिर गोपाल आश्रम, कैला देवी मंदिर स्थित ओमकारेश्वरनाथ महादेव मंदिर, मौहल्ला गंज स्थित सिद्वेश्वनरनाथ महादेवर मंदिर, पुरानी गल्ला मंडी समिति स्थित रामेश्वरनाथ महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर, हुण्डावाला बाग स्थित पीपलेश्वरनाथ महादेव मंदिर आदि शिवालयों में महाशिव रात्रि पर्व भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर पुष्य लाभ लिया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, धतूरा, बेर, सिगाड़े, पंचामृत से अभिषेक किया।

युवा भक्त मंडल बस स्टेंड में महादेव मंदिर पर पं. पंकज शर्मा ने पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया। लाला कुंजीलाल की बगीची स्थित चंद्ररेश्वरनाथ महादेव मंदिर के महंत पं. भूपेंद्र शर्मा ने भक्तों से पूजा अर्चना कराई। मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम को बाबा का भव्य श्रंगार किया गया। ट्रस्टी बंटी अग्रवाल ने बाबा की आरती कर प्रसाद वितरण किया।