फिरोजाबाद: महात्मा ज्योतिवाराव फूले सेवा समिति 65 जोड़ो का विवाह कराया सम्पन्न

फिरोजाबाद:  महात्मा ज्योतिवाराव फूले सेवा समिति 65 जोड़ो का विवाह कराया सम्पन्न

फिरोजाबाद। महात्मा ज्योतिवाराव फूले सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन एडवांस वाटिका में किया गया। समिति द्वारा लगभग 65 जोड़ो हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। संस्थापक एवं हजारों बेटियों के पिता डॉ राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि समिति द्वारा 65 निर्धन बेटियों को विवाह कराया गया है। जिसमें समिति द्वारा गृहस्थी में उपयोग होने वाले सामान को दिया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पार्षद मनोज शंखवार, राजीव कुशवाह, यशोवर्धन कुशवाह, डॉ बृजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल झा, बनवारीलाल कुशवाह, राहुल सविता, जितेन्द्र शाक्य, रिंकू कुशवाह, निशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।